हल्द्वानी,होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी,बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला शव

 बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला शव

हल्द्वानी, मुखानी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि होटल नंदी में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। होटल मालिक सुशील जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल में ठहरे थे।बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे कमरे से अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं। होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर कर्मचारियों ने मास्टर की से कमरा खोला। कमरे के अंदर युवक बाथरूम में मृत अवस्था में मिला।।

पुलिस के अनुसार कमरे और बाथरूम में उल्टी के निशान भी पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक हल्द्वानी किस उद्देश्य से आया था और घटना के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ