हल्द्वानी,चंदन हॉस्पिटल को मिला ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड,राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान

चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय सम्मान

हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में अस्पताल को “बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अस्पताल द्वारा मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद को यह सम्मान प्रदान किया। अस्पताल को मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं, उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में सरकार, सशस्त्र बलों और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। समारोह में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, मुंबई पुलिस के मंगेश नाइक, बीएसएफ के डीआईजी दलवीर सिंह अहलावत और आईपीएस अधिकारी शाहिदा परवीन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

चिकित्सा सेवाओं और मरीजों के प्रति समर्पण को नई पहचान-

वहीं फिल्म जगत से राणा दग्गुबाती, हेमा मालिनी, जया प्रदा, राजपाल यादव, रंजीत, कैलाश खेर और दलेर मेहंदी सहित कई कलाकारों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे पूरे उत्तराखंड और हल्द्वानी के लिए गर्व का क्षण बताया है।चंदन हॉस्पिटल को मिला यह सम्मान उसकी तेज़ी से बढ़ती चिकित्सा सेवाओं और मरीजों के प्रति समर्पण को नई पहचान देता है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ