रूम हीटर से बरामद हुआ 20 तोला सोना, शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

20 तोला सोना हीटर में छिपाकर घूम रहा था चोर

हल्द्वानी,लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 लाख रुपये से अधिक के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद कर तीन सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पंखानुमा हीटर की प्लेट में छिपाकर रखे गए जेवर बरामद 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी।23 मई को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति बिंदुखत्ता क्षेत्र में चोरी किए गए जेवर बेचने पहुंचा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भानु प्रताप बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के टूटे हुए आभूषण और एक पंखानुमा हीटर की प्लेट में छिपाकर रखे गए जेवर बरामद किए गए।।

20 तोला सोने के आभूषण बरामद,कीमत करीब 35 लाख रुपये 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिन में ऐसे घरों की रेकी करता था जिनमें ताले लगे हों या लोग बाहर गए हों। मौका मिलते ही वह ताला तोड़कर घर में घुसता और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो जाता था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। वहीं इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ