हल्द्वानी में एक बड़ा राजनीतिक चेहरा फिर हुआ सक्रिय -
हल्द्वानी,पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी हलचल भी तेज होती जा रही है। हल्द्वानी में एक बड़ा राजनीतिक चेहरा फिर से सक्रिय हो गया है। पूर्व मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, जो लंबे समय से राजनीति से दूरी बनाए हुए थे, अब दीपा धर्मपाल के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
कई राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय -
मतदान से ठीक दो दिन पहले जोगिंदर रौतेला ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया, लोगों से मुलाकात की और अपील की कि इस बार पंचायत में दीपा दरम्वाल को मजबूत करें। ग्रामीणों के बीच जाकर रौतेला ने कहा – "विकास चाहिए, ईमानदार नेतृत्व चाहिए, तो दीपा धर्मपाल को दीजिए समर्थन।"उनका यह सक्रियता में लौटना कई राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या यह सिर्फ समर्थन है या फिर राजनीति में उनकी नई शुरुआत?
क्या यह सिर्फ समर्थन है या फिर राजनीति में उनकी नई शुरुआत? ये तो समय ही बताएगा लेकिन इतना तय है की 28 जुलाई को होने वाले मतदान में दीपा दरम्वाल को मिला यह समर्थन बड़ा फर्क ला सकता है।वहीँ दीपा दरम्वाल के पति आनंद दरम्वाल भी क्षेत्र में अच्छी साख रखते हैं। गांव वासियों को देख साफ़ लगता हे की अबकी बार वो दीपा दरम्वाल को ही इस क्षेत्र से विजयी बनाने वाले हैं। बतातें चलें की क्षेत्र में 28 जुलाई को मतदान होना हे जिसके नतीजे 31 जुलाई को आयेंगें।






0 टिप्पणियाँ