जन्मदिन पर पेश की मिसाल -
आज जहाँ लोग जन्मदिन पर बड़ी-बड़ी पार्टियाँ और दिखावा करते हैं, वहीं एक समाजसेवी विनोद कुमार "पुन्नू"ने अपने जन्मदिन पर मिसाल पेश की। उन्होंने अपना आज अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच जाकर मनाया। ना केक,ना सजावट, बस सादगी और सेवा।

किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार जीना इसी का नाम हे-
इस खास मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन करवाया, बुज़ुर्गों से आशीर्वाद लिया और अनाथ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। उनके लिए यह दिन 'खुद के लिए नहीं', बल्कि 'समाज के लिए' था। सादगी भरा यह जश्न हमें याद दिलाता है कि असली खुशी दूसरों की मदद में छिपी है।सलाम है ऐसे समाजसेवियों को, जो जन्मदिन को एक 'सेवा दिवस' बना दिया।


0 टिप्पणियाँ