हल्द्वानी में ललित जोशी की लोकप्रियता ने बदले चुनावी समीकरण,मिल रहा जोरदार समर्थन

ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को मिल रहा जोरदार समर्थन,भाजपा का वोट बैंक खिसकता आ रहा नजर-

लल्दा की लोकप्रियता ने बदले चुनावी समीकरण

हल्द्वानी, जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहा है, मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। इस बार कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपनी स्वच्छ छवि, जमीनी जुड़ाव और जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी के चलते न केवल कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक मजबूत किया है, बल्कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी सेंध लगा दी है।  

महिलाओं को भायी ललित जोशी के विजन की बात-

ललित जोशी के प्रति ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से वे भाजपा समर्थक, जो अब तक पार्टी के प्रति कट्टर निष्ठा रखते थे, इस बार खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा के पारंपरिक गढ़ों में कांग्रेस को मिल रहा यह समर्थन हल्द्वानी की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

ग्रामीणों का भरोसा और लल्दा की जमीनी पकड़-  

ग्रामीण क्षेत्रों में ललित जोशी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि संघर्ष के हर मोर्चे पर ललित जोशी उनके साथ खड़े रहे। राज्य आंदोलन से लेकर जमीनों के हक की लड़ाई तक, हर कठिन समय में उन्होंने ग्रामीणों का साथ दिया। ग्रामीणों का कहना है, ललित जोशी जैसे नेता को चुनना हमारा कर्तव्य है, जिन्होंने हमारी आवाज बनकर हर मंच पर संघर्ष किया। 

भाजपा का समीकरण गड़बड़ाया- 

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में ललित जोशी को मिल रहे समर्थन ने पार्टी नेताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। ग्रामीण इलाकों में ललित जोशी की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा की रणनीतियों को कमजोर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ललित जोशी का सौम्य और विनम्र स्वभाव, उनके संघर्षशील व्यक्तित्व के साथ मिलकर उन्हें ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में लोकप्रिय बना रहा है। 

खुलकर सामने आ रहे लल्दा के प्रशंसक-

ग्रामीण क्षेत्रों में ललित जोशी ने महिला शौचालयों, तीमारदारों के लिए गेस्ट हाउस और नगर निगम कार्यालय खोलने के वादों से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हुई है। महिलाओं ने ललित जोशी के इन बयानों को हाथों-हाथ लिया और खुले मंच में उनके समर्थन में उतर आई। ग्रामीण महिलाओं का कहना है, जब हमारी जमीनें जब्ती की कगार पर थी, तब भी ललित जोशी हमारे साथ खड़े थे, अब उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला है और जनता के उनके बिजन को सफल बनाने में हम उनके साथ है। आज एक एक चेहरा हमारे सामने है जो हमारी मां बेटियों की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास की बात करता है।

भाजपा नेताओं ने केवल वादे किए, लेकिन उन पर अमल करने में रहे नाकाम -

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अब पारंपरिक राजनीति को नकारते हुए ईमानदार और जमीनी नेता को समर्थन देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं ने केवल वादे किए, लेकिन उन पर अमल करने में नाकाम रहे। इसके विपरीत, ललित जोशी ने हमेशा हमारे साथ रहकर समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाई।  हल्द्वानी में पहली बार ऐसी स्थिति बनती दिख रही है, जहां जनता पारंपरिक राजनीति की सीमाओं को तोड़कर एक सच्चे और जनसेवी नेता को मौका देने के लिए तैयार है। ललित जोशी के पक्ष में ग्रामीणों का यह समर्थन विपक्षी दलों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।  

हल्द्वानी इस बार बदलाव की ओर बढ़ रहा है-

अब सभी की निगाहें 23 जनवरी को होने वाले चुनावों पर टिकी हैं। जनता का मूड बताता है कि हल्द्वानी इस बार बदलाव की ओर बढ़ रहा है। ललित जोशी का नेतृत्व जनता में एक नई उम्मीद जगा रहा है, जो पारंपरिक राजनीति से परे जाकर विकास और ईमानदारी की नई कहानी लिखने का संकेत है।।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ