वेंडी स्कूल 10वीं वा 12वीं का cbse रिजल्ट रहा बेहतरीन
हल्द्वानी,केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। हल्द्वानी के वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Vendy Sr. Sec. School Haldwani CBSE Result 2024) का परीक्षाफल इस बार कक्षा 10वीं में शत प्रतिशत रहा। जिसमें श्रेया कन्याल ने 95.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हर्षिता भट्ट ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है वहीँ निहारिका बिष्ट ने ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा निकिता बोरा ने 93.1 प्रतिशत के साथ चतुर्थ एवं पारस पांडे ने 91 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्तकृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबन्धक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना-
कक्षा 12वीं में विद्यालय का परीक्षाफल भी उत्कृष्ट रहा। जिसमें विद्यालय की छात्रा तनिषा नेगी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान में हिमांशी पांडे 91.4% प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही यशिका नेगी ने 90.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस खास मौके पर विद्यालय की प्रबन्धक डॉ विकल बवाड़ी प्रधानाचार्या डॉ भावना बवाड़ी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्तकृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ