स्कूल वा क्षेत्र का नाम किया रोशन -
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 87.33% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार 6.01% आगे रहीं। इसी क्रम में नैनी वैली सीनियर सेकेन्डरी स्कूल का कक्षा 12 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12 वीं में ज़ोहरा सुहैल 94%, भविष्या भंडारी 93%, सागर बिष्ट 92%, सिया कालरा 91%, आकांशा आर्य 91%, स्तुति सिंह 90%, वैभव लटवाल 90%, यश बिष्ट 89%, अनुष्का कांडपाल88%, महक ग्वासिकोटि 86% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधक कनिका बिंद्रा व प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने बच्चों को दी शुभकामनायें -
विद्यालय
की प्रबंधक कनिका बिंद्रा व प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने इस दौरान बच्चों
को शुभकमनाए दी व कहा कि बच्चों ने यह अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम
रोशन किया यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है। इस मौके पर समस्त
विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
परिवार में ख़ुशी की लहर -

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ